थायराइड के घरेलू उपाय | Home Remedies for Thyroid in Hindi

Thyroid ka Gharelu Upaye | Home Remedies for Thyroid in Hindi

थायराइड के घरेलू उपचार | Thyroid

थायराइड आज कल आम बीमारी हो गयी है| खासतौर पर इसका ज्यादा तर शिकार महिलाओं ही होती है|  थायराइड गले में स्तिथ एक ग्रंथि का नाम है| यह ग्रंथि गले के आगे के हिस्से में मौजूद होती  है| यह हमारे शरीर के लिए सबसे जरूरी ग्रंथि में से एक है|  यानि की जो भोजन हम खाते है यह उसे ऊर्जा में बदलने का काम करती है| आप थायराइड ग्रंथि को शरीर का सेंट्रल कंट्रोलर भी मान सकते है| इसका आकार तितली के जैसा होता है| जब यह थायराइड ग्रंथि जरूरत से ज्यादा या कम थायराइड आयोडीन बनाने लगती है तब थाइरोइड  में खराबी आ जाती है और हमें इसका इलाज कराना पड़ता है|

थायराइड के घरेलू उपाए: Thyroid Remedies

लौकी: Gourd to Cure Thyroid

लौकी हमारे शरीर के लिए बहुत ही फयदेमंद है| और खास तौर पे थायराइड की बीमारी से छुटकारा पाने के लिए लौकी का जूस बहुत ही फयदेमंद है| हर रोज आप सुबह उठ कर खाली पेट एक गिलास लौकी का जूस पिए और आधा घंटा कुछ ना खाये| ऐसा करने से जल्दी ही आप की बीमारी ठीक हो जायगी| आप चाहे तो इसमें तुलसी का जूस भी शामिल कर सकते है|

पानी: Water

शरीर में बीमारी हो या ना हो लेकिन पानी का सेवन बहुत ही जरूरी होता है| हर रोज 10 से 12 गिलास पानी पिए इस से बॉडी के वेस्ट मटेरिअल को बहार निकलने में मदद मिलेगी और  थायराइड फंक्शन बेहतर होगा| रात को तांबे के बर्तन में पानी भर के रख दे और सुबह दिन चढ़ने से पहले वह पानी पिए| आपको बहुत लाभ मिलेगा|

विटामिन डी: Vitamin D

विटामिन डी की कमी कई बीमारियों से जुडी हुई है, जिनमे यह थायराइड रोग भी शामिल है| इसको दूर करने के लिए जल्दी सूरज की पहली किरणों को अपने शरीर में शामिल करे| इन किरणों को रोजाना 15 मिनट तक अवश्य करे| कुछ समय बाद आप इसमें राहत महसूस करेगें| हाइपोथायरायडिज्म से पीड़ित लोग अगर सुबह सैर करने की आदत डाले जिससे उनके शरीर को धुप मिले और साथ ही शारीरिक व्यायाम करे| ऐसा करने से आपको बहुत लाभ मिलेगा|

विटामिन बी: Vitamin B

विटामिन बी की खुराक लेने से आपको थायरॉयड स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है| थायरॉयड की कमी के कारन जिन लोगों को थकावट महसूस होती है| उनके लिए विटामिन बी बहुत ही अच्छा है| आप निम्न आहार को अपने खाने में अधिक जोड़ सकते है|

दूध, पनीर, अंडे, मटर, एस्परैगस, तिल के बीज |मुलेठी के सेवन करने से भी शरीर की थकावट दूर होती है| मुलेठी में मौजूद तत्व थायराइड ग्रंथि को संतुलित बनाने में मदद करते है| जो थकान को ऊर्जा में बदल देते है| मुलेठी का सेवन करने से कैंसर रोग से भी बचा जा सकता है|

चीनी मुकत आहार: Sugar free diet to Cure Thyroid

चीनी और प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ आपके शरीर में सूजन पैदा कर सकते है| इसका ज्यादा उपयोग करने से आपकी थायराइड की बीमारी और भी बढ़ सकती है| अपने आहार में चीनी को हटाने से आपको आपकी त्वचा और तनाव के स्तर में मदद मिल सकती है| चीनी मुकत आहार अपनाना आसान नहीं है लेकिन आपके थायराइड स्वास्थ्य में आपको इसका बहुत ही लाभ मिल सकता है|

दही और दूध का सेवन: Curd and Milk

जिन लोगों को थायराइड की समस्या अधिक होती है उन लोगों को दूध और दही का सेवन अधिक से अधिक करना चाहिए| दूध और दही में कैल्शियम, मिनरल्स और विटामिन अधिक मात्रा में पाए जाते है| जो पुरषो को स्वास्थ्य बनाये रखने का काम करते है| सुबह और रात को एक गिलास दूध अवश्य पिए| ऐसा करने से बहुत लाभ मिलेगा|

साबुत अनाज: Whole Grain as Thyroid Remedies

साबुत अनाज से बने पदार्थ जैसे जौ, गेंहू, बाजरा, मक्का, आदि का सेवन करने से थायराइड की समस्या नहीं होती है को क्यों कि साबुत अनाज में फाइबर, प्रोटीन्स, और विटामिन्स आदि बहुत मात्रा में पाए जाते है| जो कि थायराइड को बढ़ने से रोकते है|

काली मिर्च: Black Pepper

अगर आप थायराइड ठीक करना चाहते है तो काली मिर्च का सेवन जल्दी ही शुरू कर दे| इसका प्रयोग आप किसी बी प्रकार कर सकते है| अगर आप चाय में थोड़ी सी काली मिर्च और सोंठ डाल कर पिए बहुत लाभ मिलेगा| आप इसे अदरक के रस और गरम पानी में डाल कर भी पी सकते है| ऐसा करने से आपकी थायराइड कंट्रोल में आ जायगी|

Save

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *